फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की माैत, मां घायल

Fri, 16 Jan 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली मृतक रविन्द्र सिंह 28 बर्ष का फाइल फोटो स्रोत स्वयं परिजन
विज्ञापन
किरावली। न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित नगला सिकरवार के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय बाइक सवार युवक की माैत हो गई। युवक की पहचान फतेहपुर सीकरी के गांव चौमा सायपुर निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




रविंद्र अपनी मां सुखदेवी (56) के साथ भाडई निवासी अपनी माैसी के घर जा रहे थे। नगला सिकरवार के पास एक तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटा दोनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एसएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन सुखदेवी को उपचार के लिए भरतपुर ले गए हैं।

मृतक के पिता सुंदर सिंह ने बताया कि रविंद्र विवाहित था। शादी से उसके एक बेटी रिया (5), तनवी (3) और बेटा चिराग 4 माह का है। मृतक की पत्नी रिचा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें