फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुइ मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
ज्योंति। मंगलवार की सुबह थाना औंछा क्षेत्र में गांव लखौरा के पास बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव डांडा निवासी मोहित कुमार (22) मंगलवार की सुबह बाइक से कहीं जा रहा था।
वह जब गांव लखौरा के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक को वहीं खड़ा छोड़ कर भाग गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और भीड़ को हटाने के साथ ही शव को मोर्चरी भिजवाया। जानकारी के बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें