फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में कछला बीनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सड़क हादसे में मौत का शिकार नेत्रपाल (20) पुत्र आलमसिंह निवासी ललूपुरा सहावर हुआ। बुधवार की शाम वह गांव से अपने खेत पर बाइक से जा रहा था। कछला बीनपुर मार्ग के मध्य उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर राहगीर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। उसे सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ चले गए। जहां उसने बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें