आगरा-जयपुर हाईवे पर रविवार की शाम करीब छह बजे किरावली कस्बे के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक राजस्थान का रहने वाला था। वह अपनी ससुराल जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक भरतपुर के थाना कुम्हेर के गांव उसरानी निवासी मोहित बाइक से अपनी ससुराल पथौली जा रहा था। जैसे ही वह किरावली के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाना अछनेरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ढाका ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी की जा रही है।