फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक महीने बाद उजड़ा सुहाग: बाइक और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने से भीषण टक्कर, युवक की माैत; हंगामा

Tue, 14 Apr 2026 12:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत हो गई। युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर में लोडिंग ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादस में बाइक सवार युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने चाैराहे पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झील जाटव मौजा तनौरा नूरपुर निवासी सौरभ पुत्र सुभाष सिंह (20 वर्ष) विल्हनी से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे बाइक से अपने घर लाैट रहा था। कबीस चौराहा के पास सामने से आ रहे लोडिंग टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस और परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।  

गुस्साए लोगों ने कबीस चौकी का घेराव कर जाम लगा दिया। मौके पर थाना डौकी, बमरौली कटारा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया। 
विज्ञापन


शादी के एक महीने बाद माैत
बताया गया कि साैरभ की शादी 10 मार्च को हुई थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही युवक की हादसे में माैत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें