फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली (आगरा)। आगरा-जयपुर हाईवे पर रविवार की शाम करीब छह बजे कस्बे के समीप कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मोहित (32) की मौत हो गई। युवक राजस्थान का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भरतपुर के थाना कुम्हेर के गांव उसरानी निवासी मोहित बाइक से अपनी ससुराल पथौली जा रहा था। जैसे ही वह किरावली के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाना अछनेरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ढाका ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें