फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताहरपुर के पास वाहन ने रौंदे बाइक सवार, युवक की मौत

Wed, 17 Jul 2024 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताहरपुर के पास वाहन ने रौंदे बाइक सवार, युवक की मौत
विज्ञापन

- साथी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। ताहरपुर चौराहा के पास मंगलवार की देर शाम एक बाइक सवार युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। साथी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। बुधवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी गुलशन उर्फ गोलू (20) मंगलवार की शाम को गांव के सोने लाल के साथ कस्बा बाजार किसी काम से जा रहे थे। बाइक जब घिरोर बाईपास ताहरपुर चौराहा के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन और सोने लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को सीएचसी गोधना में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर यया गया। वहां चिकित्सकों ने गुलशन उर्फ गोलू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सोने लाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। बुधवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें