फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने राँदी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
कासगंज ब्रेकर पर रफ्तार थमी तो पीछे से वाहन ने रौंदे बाइक सवार खबर से संबंधित फोटो योगेंद्र - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भतीजी की लग्न चढ़ाकर बाइक से लौट रहे सतीश सिंह और उसके बहनोई योगेंद्र सिंह को बृहस्पतिवार देर रात्रि एक बजे बदायूं के कछला क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में योगेंद्र जिले के पटियाली क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि उनका साला सतीश बदायूं के मुजरिया का रहने वाला था। कछला पुलिस ने अज्ञात कार चालक के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बताया गया कि मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मैजूदा निवासी महेशपाल की बेटी का रिश्ता कासगंज जिले में सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव तारापुर में तय हुआ था। बृहस्पतिवार को उसकी लग्न चढ़ी। लग्न में महेश के साथ परिजन समेत जो रिश्तेदार तारापुर पहुंचकर शामिल हुए। उनमें महेश का भाई सतीश सिंह (58) और चचेरे बहनोई कासगंज जिले में पटियाली थाना क्षेत्र के गांव गबरा निवासी योगेंद्र सिंह (38) भी थे। लग्न चढ़ाकर घर लौटते समय सतीश की बाइक पर योगेंद्र भी बैठ गए। सतीश के सिर पर हेलमेट लगा था, लेकिन योगेंद्र बिना हेलमेट चल पड़े। कछला में सोसायाटी गोदाम के सामने स्पीड ब्रेकर पर पीछे से बाइक सवार दोनों को बोलेरो ने रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक तारापुर से कुछ और लोग निजी वाहनों से लौटे तो सतीश और योगेंद्र लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े मिले। मृतक सतीश के परिजन भगवान सिंह की मौजूदगी में ही दोनों के शव के शिनाख्त की । भगवान सिंह ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कासगंज ब्रेकर पर रफ्तार थमी तो पीछे से वाहन ने रौंदे बाइक सवार खबर से संबंधित फोटो सतीश- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें