यह सेवा लॉकडाउन से पहले शुरू की जानी थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद इसे शुरू करने में देरी हो गई। अब स्पेशल यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद इस योजना पर दोबारा काम शुरू हो गया है। मंडल के रेल अधिकारियों के मुताबिक नए साल तक यात्रियों को स्टेशन से यह सहूलियत मिलना शुरू हो जाएगी।
यात्रियों को मिलेगा किफायती विकल्प
आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक ऑन रेंट का प्रस्ताव पुराना है। अब इस पर दोबारा काम शुरू हो गया है। स्टेशन से ही यात्री दो पहिया वाहन किराए पर लेकर भ्रमण कर सकेगा। यह किफायती भी रहेगा और दो लोगों के लिए बेहतर विकल्प होगा।