आगरा के थाना सदर बाजार के उखर्रा में करवाचौथ से एक दिन पहले बाइक मिस्त्री रोहित (35) ने दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। चार महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
रोहित नई आबादी उखर्रा में रहते थे। घर से थोड़ी ही दूर पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। भाई मोहित ने बताया कि घटना के बाद से पत्नी शिवानी बेहाल हैं। वह बुधवार को पति का इंतजार कर रही थीं लेकिन रोहित दुकान पर जाने के बाद घर नहीं लौटे।
सुबह पिता शिवशंकर दुकान पर पहुंंचे। दुकान के बाहर बाइक खड़ी थी, शटर गिरा हुआ था। उन्होंने शटर खोला तो दंग रह गए। रोहित का शव गाटर से लटका दिखा। पैरों से खून बह रहा था। पिता की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारा। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पैरों से बहने वाला खून दुकान में रखे औजारों से निकला लग रहा हैै। इसके बाद भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।