फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाइक मैकेनिक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 31 Oct 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
साबिर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नाहरगंज निवासी बाइक मैकेनिक साबिर (20) पुत्र जमील की शनिवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत का लग रहा है। हालांकि परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


साबिर की घर के पास ही बाइक मरम्मत की दुकान है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन दो बजे साबिर को उसका दोस्त बुलाकर ले गया था। कुछ देर बाद साबिर के शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। इस पर पहुंच गए। मगर, साबिर की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। इस पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों ने किया हंगामा 
जमील का कहना था कि साबिर की रात में मां से बात कराई गई थी। उसके घायल होने के बारे में बताया गया था। उसकी हत्या की गई है। साथी युवक ऑटो पलटने से घायल होने की बात कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार का कहना है कि साबिर तेलीपाड़ा निवासी जिस युवक के साथ गया था, उसे पकड़ लिया गया। उसने बताया कि रात में बिरयानी खाने खेरिया मोड़ पर आए थे। रास्ते में ऑटो पलट गया। साबिर को ज्यादा चोट लगी। उसकी मां से बात कराई थी। 

उसे अस्पताल ले जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने घटनास्थल को देखा तो वहां पर शीशे टूटे मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि साबिर की पसलियां टूटी हैं। दूसरे अंग भी जख्मी हो गए। इससे खून निकला। अंदरूनी खून से मौत हो गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें