फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा के पास रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन

थाना सैंया क्षेत्र के गांव सोरा निवासी कान्हा अपनी मां आशा को बाइक पर बैठाकर आगरा से अपने गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे तेहरा के पास पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क पर फिसल गई। इस दुर्घटना में दोनों मां-बेटा सड़क पर घिसटने के कारण घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें