मैनपुरी। विद्युत वितरण निगम द्वारा बकाया बिजली का बिल वसूलने और उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए शनिवार को द्वितीय खंड में चार शिविर लगाए गए। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के साथ ही बकाया बिल भी जमा किया गया है।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय आशीष गुप्ता के आदेश पर शनिवार को बनकिया, पतारा, हरिसिंहपुर और मानिकपुर में शिविर लगाए गए। यहां अवर अभियंता और नोडल अधिकारी उपकेंद्र ने मौजूद रहकर बिजली बिल संशोधित करने के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया।
मानिकपुर में आयोजित शिविर में 32 लोगों से 60 हजार, हरिंसिंहपुर में 37 लोगों से 72 हजार, पतारा में 29 लोगों से 1.02 लाख और बनकिया में 20 लागों से 87 हजार रुपये का बकाया बिल वसूल किया गया। कुल 118 लोगों से 3.21 लाख रुपये वसूले गए।
631 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
विद्युत वितरण निगम की टीमों ने बकाएदारों के विरुद्ध अभियान भी चलाया। जिलेभर में बकाएदारों के कुल 631 कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 50, द्वितीय खंड में 289 और तृतीय खंड में 292 कनेक्शन काटे गए। सभी को बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।