फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
घिरोर में लापता दो साल की बच्ची की तलाश में पोस्टर लगाते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर। नगला मही से एक दो वर्षीय बालिका के गायब होने के बाद पुलिस तेजी से तलाश में जुटी है। शनिवार को गांव व आसपास की झाड़ियों में पुलिस व परिजनों ने खोजबीन की। बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उधर बालिका के परिजन किसी अनहोनी की आशंका में सहमें हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी निवासी रिंकू कुमार की दो वर्षीय पुत्री भावना बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेलते समय कहीं लापता हो गई थी। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। इस बीच थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी मधुवन कुमार भी शुक्रवार को जांच के लिए नगला मही पहुंचे थे। शनिवार को बच्ची की तलाश के लिए आसपास के खेत और झाड़ियों में पुलिस व परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। शनिवार को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम भी गांव पहुंची और बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें