फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वो गलती, जिसकी वजह से हो रहे हादसे...सबसे ज्यादा युवाओं की मौत

Mon, 30 Jun 2025 07:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। फतेहाबाद क्षेत्र में बस और टैंकर की भिड़ंत हुई, जिसमें तीन की मौत हो गई। आखिर इस मार्ग पर हादसों की वजह क्या है। समझें...
 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाऊपुरा गांव पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नींद की झपकी और तेज गति (ओवरस्पीड) हादसों की बड़ी वजह है। इसमें युवाओं की मौत ज्यादा हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट रोड सुरक्षा समिति की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन ने इनके बचाव के लिए ठोस उपाय की जरूरत बताई है। हादसों का विवरण सालाना अपलोड नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया है।
विज्ञापन


 

वरिष्ठ अधिवक्ता केसी जैन बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बीते साल जनवरी से दिसंबर तक 1391 हादसे हुए हैं। खास बात हादसों की बड़ी वजह नींद की झपकी आना और ओवरस्पीड बताई गई है। 811 हादसे नींद की झपकी और 103 ओवरस्पीड के कारण हुए। जानवरों के टकराने से 34, टायर फटने से 90 और 356 हादसे की विभिन्न वजहें रहीं।

ये भी पढ़ें -  UP: 'नशे के लिए दादी के गहने बेचे, घर में पुरुष मित्र...', प्रेमानंद महाराज के समक्ष युवती ने साझा किया दर्द


 

इन हादसों में 190 लोगों की जान चली गई। अधिकांश युवा रहे। 1663 घायल हुए और 122 गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें मल्टीपल फ्रैक्चर, सिर की चोटें तक लगीं। इसके बावजूद बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। नींद की झपकी, ओवरस्पीड के लिए संकेतक समेत अन्य प्रभावी योजना नहीं बनाई हैं। इससे आर्थिक नुकसान के साथ लोगों की जान भी जा रही हैं। बैठक में सालाना डाटा अपलोड करने की भी मांग की है, जिससे इनके प्रयासों का आकलन किया जा सके।

ये भी पढ़ें -   UP: मिट्टी की ढाय गिरने से चार की माैत..एक साथ जली चिताएं, गांव में हर तरफ चीत्कार; दृश्य देख कांप गया कलेजा


 
विज्ञापन

कार से हो रहे हैं सबसे ज्यादा हादसे
 एक्सप्रेस-वे पर कार से सबसे ज्यादा 732 हादसे हुए। इनमें वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। 392 हादसे ट्रक समेत भारी वाहन, 110 हादसे बस से और 145 हादसे बाइक से हुए हैं। गलत ढंग से हाईवे को पार करने और पैदल चलने वाले भी हादसे के शिकार हुए। ऐसे 12 लोग रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें