फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह के विकास को खुलेगा सरकारी खजाना

Fri, 03 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश एडिविल आयल मिल में हुए जोरदार स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शमसाबाद के साथ बाह क्षेत्र के विकास के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। उन्होंने सपा नेता और महेश एडिविल आयल के एमडी शिव कुमार राठौर और विधायक छोटे लाल वर्मा की मांगों को स्वीकार किया ही, कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र बाह के विकास को प्राथमिकता पर रखा है।
विज्ञापन


स्वागत भाषण देते हुए शिव कुमार राठौर ने शमसाबाद में पालीटेक्निक कालेज की स्थापना, शमसाबाद नगर पालिका को फर्स्ट ग्रेड का दर्जा और शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग को फोरलेन कराने की मांग रखी। इसके बाद विधायक छोटेलाल वर्मा ने धिमिश्री मार्ग को फोरलेन कराने का मांग उठाई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शमसाबाद के विकास के लिए सरकार ने खूब पैसा खर्च किया है। करीब 400 करोड़ रुपये की योजनाएं पहले ही दे चुके हैं। जनता के लिए कुछ मांगें रखी गई हैं, इन्हें स्वीकार किया जाता है। अप्रैल में जो योजनाएं बनेंगी उनमें कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र बाह को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा की विश्व में अलग पहचान है। पर्यटन विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। पानी से लेकर सड़क तक सभी योजनाओं पर काम चल रहा है। सरकार की उपलब्धियों को बखान करते हुए इनर रिंग रोड, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, एंबुलेंस योजना, पेंशन योजना, सहित कई योजनाएं गिनाईं। अगर सरकार के कामों का आकलन करना है केंद्र सरकार के 10 महीने में किए गए कार्यों से तुलना करके देख लें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इतना बड़ा एक्सप्रेस वे बना रहे हैं, लेकिन किसी भी किसान पर लाठी नहीं चली। आगरा से लखनऊ तक पड़ने वाले गांवों का विकास होगा। सभा को कैबिनेट मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह, अरिदमन सिंह ने भी संबोधित किया। मंच पर जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर, पक्षालिका सिंह, एमएलसी असीम यादव, राजपाल, हरेंद्र, पिंटू यादव, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें