फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: किडनी रोगियों को बड़ी राहत...एसएन मेडिकल काॅलेज में हेपेटाइटिस-एचआईवी मरीजों की भी हो सकेगी डायलिसिस

Sun, 25 May 2025 10:42 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में इस हफ्ते के अंत तक सभी मशीनें लग जाएंगी, फिर इनका ट्रायल होगा। इसके बाद मरीजों को निजी सेंटरों पर डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में आईं मशीनें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब हेपेटाइटिस-एचआईवी से संक्रमित मरीजों की भी डायलिसिस हो सकेगी। एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 16 बेड की यूनिट शुरू हो रही है। मशीनें लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। जून से सुविधा मिलने लगेगी। आयुष्मान कार्ड और असाध्य योजना के लाभार्थियों के लिए सुविधा निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी मेडिसिन विभाग में 6 बेड का डायलिसिस वार्ड है। इसमें संक्रामक बीमारियों के मरीजों की डायलिसिस नहीं हो पाती है। अब डायलिसिस की 20 मशीनें आई हैं, जिसमें 16 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी रोग विभाग में लगेंगी। इसमें संक्रामक और गैर संक्रामक मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।

 
विज्ञापन

हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) और आईसीयू में भी 2-2 मशीनें लगाई जा रही हैं। इस सप्ताह के अंत तक सभी मशीनें लग जाएंगी, फिर इनका ट्रायल होगा। इसके बाद मरीजों को निजी सेंटरों पर डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सरकार से तय मामूली कीमत पर यह सुविधा मिलेगी।

नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने से मरीजों के साथ छात्रों के लिए भी सुविधा हो गई है। डीएम नेफ्रोलॉजी के चार छात्राें ने प्रवेश ले लिया है। इनकी पढ़ाई के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन के मानकों के अनुसार आधुनिक डायलिसिस यूनिट जरूरी है। डायलिसिस मशीनों के संचालन के लिए स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मेडिसिन, सर्जरी आईसीयू में शुरू
मेडिसिन और सर्जरी विभाग के आईसीयू में भी डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। इन दोनों विभागों में एक-एक डायलिसिस मशीन लगाई है। मोबाइल बेड पर स्थापित है, जिससे जरूरत पर आईसीयू मरीज की डायलिसिस हो सकेगी। अब तक इन दोनों विभागों के आईसीयू में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें