फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छोटे शहर से भी बड़े सपने होते हैं साकार...रिदम ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया, जिससे युवाओं के लिए बन गए प्रेरणा

Mon, 09 Jun 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कौन कहता है कि छोटे शहर में रहकर बड़े सपने साकार नहीं किए जा सकते हैं। रिदम ने अपने सपनों को उड़ान देने के लिए उम्र और परिवार की जिम्मेदारी को बाधा नहीं बनने दिया।
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपना नाम आसमान पर चमकाने का इरादा और कुछ अलग करने का जुनून इंसान को हर मंजिल तक पहुंचा देता है। छोटे शहर से बड़े सपने देखने वाले रिदम गर्ग ने अपने सपनों के रास्तों में उम्र और परिवार की जिम्मेदारी को बाधा नहीं बनने दिया। मात्र 7 साल के अंदर आयरन मैन बनने के बाद अब मिस्टर इंडिया-2025 का खिताब अपने नाम किया। वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Bakrid 2025: सज गया बकरा बाजार...ड्राइफ्रूट खाते हैं ये बकरे, एक-एक की इतनी है कीमत; जानकर रह जाएंगे हैरान



 

विजय नगर कॉलोनी निवासी रिदम गर्ग ने वर्ष 2018 में आयरन मैन का खिताब इटली में जीता था। 180 किलोमीटर साइक्लिंग, 4 किमी स्विमिंग और 42 किमी दौड़ 15 घंटे 9 मिनट में पूरी की थी। वर्ष 2024 में बंगलूरू में आयोजित मसलमेनिया नेशनल्स में दो गोल्ड मेंस फिजीक व मेंस मॉडल जीते। अब एक नया कारनामा रूबरू मिस्टर इंडिया-2025 के ब्रांड एंबेसडर का खिताब हासिल किया है।

ये भी पढ़ें -   UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी



 
विज्ञापन

रिदम ने बताया कि उनकी उम्र 40 वर्ष है लेकिन अपने सपनों को पूरा करने में जी-जान लगा दी। परिवार में मां-पत्नी और दो बेटियों की भी जिम्मेदारी है। इसके बाद भी यह मुकाम हासिल किया। उनके अनुसार जुनून और अनुशासन सफलता की कुंजी है। भविष्य में एक वेलनेस-फोकस्ड कंपनी बना रहे हैं, जिससे समाज के लिए कुछ कर सकें।

ये भी पढ़ें -   अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें