एसटीएफ की कार्रवाई के बाद खाने से लेकर किराये तक के लिए रकम नहीं बची। इस पर टीम ने मदद कर उन्हें घर भिजवाया। प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए जिला सांबा, जम्मू कश्मीर के विनय कुमार, विशाल वर्मा, विनीत कुमार, साहिल अगुराल, पंकज वर्मा, सुनीत कुमार, अश्वनी वर्मा, अजय कुमार, रोहन सिंह, शिव प्रकाश, रोहित कुमार, राजेश शर्मा, ललित घोष, साहिल कुमार, रजत सिंह, सन्नी शर्मा, अमेश चाैधरी आए थे। आरएस पुरा, जिला अरनिया के देवांशु, ऊधमपुर के नरेश, मोहिंदर, कठुआ के किशन सैनी, लोकेश, सुजानपुर, पठानकोट के अनुदीप और विशाल कुमार भी इनमें शामिल रहे।
ये भी पढ़ें - UP: जयमाला से पहले सालियों ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी...दुल्हनों ने नहीं लिए सात फेरे; दूल्हे लौटे निराश
मंदिर का सेवादार कर रहा था ठगी
सांबा के रहने वाले विशाल वर्मा ने बताया कि उनके गांव में माता का प्रसिद्ध मंदिर हैं। मंदिर में दर्शन के लिए अलग-अलग जिले के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर में डीके नाम का एक युवक सेवादार था। उसी ने नाैकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। बताया था कि सेटिंग से सेना में भर्ती करा देगा। इसके लिए 7 लाख रुपये भी मांगे। कहा कि पहले एडवांस में रकम देनी होगी। उसने 3.60 लाख रुपये ले लिए।
ये भी पढ़ें - UP Weather: आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 44.8 डिग्री...ताजमहल पर चार पर्यटक हुए बेहोश
10 दिन पहले अपने साथ क्षेत्र के 11 लोगों को 2 दिन पहले बंद लिफाफे में नियुक्तिपत्र दिए। कहा कि पत्र को लेकर आगरा में चले जाना। आगरा में मेडिकल कराया जाएगा। लिफाफा जॉइनिंग पर जाने के बाद ही खोलने की हिदायत दी थी। होटल में आने पर एजेंट सुनील कुमार 1-1 लाख मांग रहा था। उनके पास रकम नहीं थी।
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा