फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमाता से भी झूठा वादा: गायों के नाम पर बड़े-बड़े दावे, गोशाला नहीं पहुंचा भूसे का एक तिनका; देखें ये रिपोर्ट

Fri, 31 Jul 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh संजीव जूरैल, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने गोशालाओं के लिए 100 क्विंटल या उससे अधिक भूसा दान करने की इच्छा जताई थी, लेकिन डेढ़ माह बाद भी किसी ने भूसा या गो-संवर्धन कोष में राशि नहीं दी। जिले की 60 गोशालाओं में 21,711 गोवंश संरक्षित हैं, जिनके भरण-पोषण के लिए प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की थी।
विज्ञापन
पशुओं से भी झूठे वादे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाषणों में गोमाता की सेवा और संरक्षण का दम भरने वाले जन प्रतिनिधियों की गोवंश के प्रति बेरुखी सामने आई है। जिले के एक भी भाजपा जनप्रतिनिधि ने गोशालाओं में 100 क्विंटल भूसा तो दूर डेढ़ माह में एक तिनका तक नहीं दान किया है। जबकि उन्हें दान की शुरूआत कर, आम जनता के लिए प्रेरणा बनना था। ऐसे में गोसेवा के लिए आम लोग कैसे आगे आएंगे।
विज्ञापन


 

जिले में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह 14 मई को आए थे। उन्होंने सर्किट हाउस में निराश्रित गोवंश सरंक्षण योजना की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों से गोवंश के भरण पोषण के लिए कम से कम 100 क्विंटल भूसा दान करने का अनुरोध किया था। इसमें कई जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर उत्सुकता दिखाई और 100 क्विंटल से अधिक भूसा दान का वादा किया था।

 

इसके बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 3 जून को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से सभी प्रतिनिधियों को एक अपील पत्र भेजा। अब उसे ढेड़ माह से ज्यादा समय बीत गया। लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया है। किसी ने भी 100 क्विंटल भूसा तो दूर एक तिनका तक गोशालाओं में नहीं भेजा। नहीं उन जनप्रतिनिधियों ने गो संवर्धन कोष में एक रुपया दान है।

 

इन्हें भेजे गए अनुरोध पत्र
जिले में भाजपा के सभी नौ विधानसभाओं के विधायक और एमएलसी, तीनों सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और 15 ब्लाॅक प्रमुख।

 

गोशालाओं में हैं 21711 गोवंश
जिले में निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के लिए 60 गो संरक्षण केंद्र है। जिनमें 21711 गोवंश संरक्षित है। इसके अलावा 2840 गोवंश की सुपुर्दगी कर दी है।
 

नहीं भेजी कोई राशि
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके पांडे का कहना है कि अभी किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा भूसा दान नहीं किया गया है और गायों के लिए बने गाे-संवर्धन कोष में कोई राशि भेजी गई है। 

 
विज्ञापन

सही से नहीं किया होगा संपर्क
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने कहा कि गो-सेवा के लिए सभी भाजपा के प्रतिनिधि तत्पर रहते हैं। भूसा दान करने में देरी हुई है तो कहीं न कहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सही से प्रतिनिधियों से संपर्क नहीं किया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें