फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी आज ताजनगरी में दिखाएंगी डांस का जादू, यहां होगा कार्यक्रम

Mon, 15 Oct 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डांसर सपना चौधरी
विज्ञापन
करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज आगरा कॉलेज ग्राउंड पर अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीतेंगी। आरोही संस्था की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में बतौर सपना सेलिब्रिटी गेस्ट आ रही हैं। 
विज्ञापन


आरोही संस्था के निदेशक अमित तिवारी ने रविवार को होटल भावना क्लार्क इन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बताया कि इंग्लिश मीडियम फेम मासूम शर्मा भी कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे। कार्यक्रम आगरा कॉलेज ग्राउंड पर शाम छह बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। 

कार्यक्रम का उद्घाटन सीओडी ब्रिगेडियर एसएस संगवान, कर्नल संजय सिंह, कर्नल संजय भट्ट, कर्नल मंदाकिनी थापा, कर्नल एके ठाकुर करेंगे। तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में सपना चौधरी विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम करने वाली शहर की कुछ महिलाओं को भी सम्मानित करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये महिलाएं होंगी सम्मानित

- नगर निगम की सीडीएस अनिता राघव
- विश्व सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन की डॉ. सुहानी गुप्ता
- आशा किरण समृद्धि फाउंडेशन की रचना सिंह
- समाजसेवी शिवानी सिंह
- शूटर सोनिया शर्मा

भगत सिंह पार्किंग पर खड़े होंगे वाहन
कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास कई पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इनमें भगत सिंह पार्किंग स्थल मुख्य पार्किंग है। इसके अलावा दो पार्किंग स्थल की
व्यवस्था और की गई है। सभी वाहनों का निकासी द्वारा अलग बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें