फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Booking: गैस बुकिंग से जुड़ी बड़ी खबर, 35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर; फिर आया नया अपडेट

Wed, 25 Mar 2026 01:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि पुरानी बुकिंग व्यवस्था ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
एलपीजी गैस की बुकिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में जो बड़ा बदलाव की खबर चली, उसे केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साफ कहा गया है कि बुकिंग के लिए पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।  रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि पुरानी बुकिंग व्यवस्था ही जारी रहेगी।
विज्ञापन


 

ये थी खबर 
मंगलवार को आई जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग-अलग तय किए जाने की बात कही गई थी, जिसमें 5 किलो का 'छोटू' सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को 16 दिन में, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को 9 दिन में मिलने के बारे में कहा गया था। 
 

रीफिल बुकिंग की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं
मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।
 
विज्ञापन

दोहरे कनेक्शन धारकों को था बड़ा डर 
गैस सिलिंडर की किल्लत और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए तेल कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर में बदलाव की खबर से वे उपभोक्ता परेशान थे, जिनके पास दो सिलिंडर हैं। उन ग्राहकों को रिफिल बुक करने के लिए कम से कम 35 दिनों का इंतजार करने के लिए नियम तैयार किया गया था। 

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने दी थी जानकारी
जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया था कि यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यदि कोई ग्राहक तय समय सीमा से पहले बुकिंग करने का प्रयास करेगा, तो सिस्टम उसका आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो सिलिंडर कनेक्शन धारकों को पिछला सिलिंडर मिलने के 35 दिन बाद ही अगली बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें