फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की आवाज है भाजपा का घोषणापत्र: बिधूड़ी

Tue, 31 Jan 2017 12:45 AM IST
जनता की आवाज है भाजपा का घोषणापत्र: बिधूड़ी
विज्ञापन
जनता की आवाज है भाजपा का घोषणापत्र: बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर चुटकी लेते हुए इसे सपा के घोषणापत्र की कार्बन कॉपी बताया था। सोमवार को आगरा आए दिल्ली के सांसद और सह प्रदेश प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने इसके जवाब में कहा कि कोई कुछ भी कहे हम इसकी परवाह नहीं करते है। भाजपा का घोषणापत्र उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज है। प्रदेश के 40 लाख लोगों की राय लेकर आम आदमी का घोषणापत्र तैयार हुआ है।
विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में रमेश बिधूड़ी ने पत्रकारों के सामने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कानून व्यवस्था पर सीएम अखिलेश को घेरते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। शहरों में दो माह के लिए किराए की पीसीआर वैन तैनात की हैं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि डूबते हुए दोनों दल तिनके के सहारा खोज रहे हैं। सांसदों के गोद लिए गांवों में विकास कार्य न होने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में सरकार की सपा की है। सीडीओ से लेकर मजिस्ट्रेट तक सभी अधिकारी उनके इशारे पर चलते हैं। इसलिए विकास की गति थम गई है। यहां उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के गोद लिए गांव पुसैंता में विकास कार्य न होने से जनता में नाराजगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दलबदलुओं को टिकट देने के सवाल पर बिधूड़ी ने कहा कि हमने जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, अनिल महाजन, प्रमोद गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, केके भारद्वाज, डब्बू पंडित, अर्पित चित्रांश, वरुण कौशिक आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें