आगरा। डेरक के हनुमान मंदिर से बाह के शहीद इंद्रजीत सिंह के स्मारक तक 5 किमी की मैराथन का बृहस्पतिवार को आयोजन किया गया। मैराथन में 68 धावकों ने अपना दमखम दिखाया। पिनाहट के भुवनेश ने मैराथन जीतने के साथ ही 11 हजार रुपए का पुरस्कार जीत लिया। दूसरे स्थान पर रहे फरैरा के शिवम को 5100 रुपये का तथा तीसरे स्थान पर रहे बिजौली के शिवा को 3100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयोजन समिति के सुधीर सिंह ने बताया कि तहसील स्तरीय मैराथन का उद्घाटन सपा नेता एवं समाजसेवी सुधीर दुबे ने फीता काट कर किया। तहसील के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण उद्योगपति पीएल शर्मा ने किया। उन्होंने चौथे स्थान पर रहे शिवशंकर, पांचवें स्थान पर रहे राहुल, छठवें स्थान पर रहे सुनील, सातवें स्थान पर रहे शिवम, आठवें स्थान पर रहे देव शर्मा, नौवें स्थान पर रहे विवेक, दसवें स्थान पर रहे संतोष, ग्यारहवें स्थान पर रहे दिनेश को एक-एक हजार रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिया। इस दौरान राकेश यादव, प्रबंधक गब्बर सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद यादव, सुनील शर्मा, आदिलवेग मिर्जा आदि माैजूद रहे।