फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हिंदू समाज को निराशा से निकाला, संगठित होने की ताकत दी

विज्ञापन
संस्कृति भवन ललित कला संस्थान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर व्याख्य
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू समाज को घोर निराशा से बाहर निकाला। उसे संगठित होने की ताकत दी। संघ की 100 साल की गौरवशाली यात्रा में स्वयंसेवकों का बलिदान, समर्पण, साधना और त्याग छिपा है। यह कहना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल का, जो बृहस्पतिवार को संस्कृति भवन, ललित कला संस्थान में ऑर्गनाइजर स्मृति व्याख्यान शृंखला के बौद्धिक आयोजन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं आया है। डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना राष्ट्र निर्माण के लिए की थी। विचारधारा के लिए केरल, त्रिपुरा और बंगाल आदि राज्यों में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने बलिदान दिया। कई बार संगठन ने प्रतिबंध को झेला लेकिन अपने लक्ष्य से अडिग रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यवाह प्रो. प्रमोद शर्मा और ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने अपने विचार रखे।
संघ में कोई जातिवाद नहीं
उन्होंने कहा कि संघ में केवल स्वयंसेवक होता है। यहां जातिवाद को कोई स्थान नहीं दिया गया है। इस भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने का अब समय भी है। संघ शताब्दी वर्ष में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर के 15 करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क करेगा। संघ पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से नागरिकाें को कर्तव्य बोध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें