फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: एमएसपी पर बनाया जाए कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के देवी रोड स्थित कार्यालय में मंगलवार को यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर केंद्र सरकार को कानून बनाना चाहिए। किसानों को उनकी उपज का एमएसपी हर हाल में मिले इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को शीघ्र वापस ले। ताकि किसानों का तीन महीने से चल रहा आंदोलन समाप्त हो जाए। किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। किसानों को खेती के लिए बिजली फ्री दी जाए।
26 जनवरी को किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। 26 जनवरी को ही दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त किए गए किसानों के ट्रैक्टर तथा अन्य संपत्ति को वापस किया जाना चाहिए। राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, हरीकिशन राजपूत, राधेश्याम शाक्य, साबिर अली, घनश्याम दिवाकर, गोपाल दास, नबाब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें