फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक्सप्रेसवे पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा की ट्रक से भिड़ंत, ड्राइवर की मौत, कई घायल

Sat, 22 Dec 2018 08:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा कोहरे के कारण गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई सवारियां घायल हो गईं। घायलों में दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


हादसा आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में झरना के नाला के पास हुआ। इस दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की बजाय दूसरी बस से दिल्ली रवाना कर दिया। 
 
जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा पोखरा (नेपाल) से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी। इसमें करीब 40 सवारियां थी। एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाला के पास एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से ट्रक आ रहा था, जिससे बस टकराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्त पर नहीं पहुंची पुलिस

टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें फंसकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के न पहुंचने पर ठंड में खून से लथपथ घायल ठिठुरते रहे। 

घायलों में ज्यादातर लोग नेपाल के रहने वाले हैं। अमृत सिंह, उसकी पत्नी अजीता, तीन साल की बेटी आयुषा निवासी आम्रपाली, गीता शर्मा, उसका बेटा महेश शर्मा निवासी दलदले नवलापुर और पोखरा के संतोष राज, सरिता तिवारी, जितेंद्र राज, राजकुमार, पूरन, तिलक राज घायल हुए हैं। 

मृतक बस चालक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ढाई घंटे बाद मौके पर टोल चौकी इंचार्ज पहुंचे, लेकिन कोई अन्य पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजने की बजाय दूसरी बस से दिल्ली रवाना कर दिया गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें