फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तिरंगा चौक पर गूंजा भारत माता की जय, जीत की खुशी में हुई जमकर आतिशबाजी

विज्ञापन
बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते लोग।
विज्ञापन
आगरा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत का जश्न ताजनगरी की सड़कों पर भी देखने को मिला। खेरिया मोड़ स्थित तिरंगा चौक पर लगी एलईडी स्क्रीन के सामने क्रिकेट प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

जैसे ही टीम इंडिया ने विजय पताका फहराई, पूरा इलाका आतिशबाजी के शोर और भारत माता की जय के नारों से सराबोर हो गया। एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख रहे सैकड़ों लोगों की धड़कनें आखिरी गेंद तक रुकी रहीं। हर विकेट और हर बाउंड्री पर समर्थकों का उत्साह चरम पर था। जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।



जमकर बरसे पटाखे, बंटी मिठाई

जीत का जश्न मनाने के लिए मनोज नौतनानी और उनकी टीम ने आतिशबाजी कर आसमान को सतरंगी कर दिया। तिरंगा चौक पर मौजूद लोगों के चेहरे पर अपनी टीम की जीत का गर्व साफ झलक रहा था। इस दौरान राजेश यादव, सुंदर चेतवानी, अजय नौतनानी, संजय नौतनानी, दिनेश अरोड़ा, अमन सक्सेना, मनोज गुप्ता, उत्कर्ष यादव सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन



संजू सैमसन ने बल्लेबाजी, अक्षर पटेल व जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजी में किया कमाल
आगरा। शहर के क्रिकेट जानकारों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने बल्लेबाजी में संजू सैमसन की दमदार पारी के साथ अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बल्लेबाजी, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की सराहना की।

“संजू सैमसन ने मैच की दिशा तय कर दी। गेंदबाजी में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। यह जीत टीम के सामूहिक प्रदर्शन का परिणाम है।” हरविंदर सिंह सोढी
(भारतीय जूनियर टीम के चयनकर्ता)।
“भारत की टीम हर विभाग में मजबूत है। बल्लेबाजों ने रन बनाए और गेंदबाजों ने दबाव बनाकर विकेट निकाले। बुमराह के चार विकेट और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।”
विज्ञापन

नवीन गोस्वामी
(पूर्व सदस्य, विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें