आगरा। जीवन किरण संस्था की ओर से रविवार को खाटू श्यामजी मंदिर जीवनी मंडी पर स्वैच्छिक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के जोश और सेवा भावना के बीच 383 यूनिट रक्तदान किया गया। शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा और सुनील विकल ने किया। रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संरक्षक विष्णु कटारा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर मोहन खंडेलवाल, अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव दिनेश खंडेलवाल, जितेंद्र फौजदार, दिलीप अग्रवाल, देव कटारा, पुष्पेंद्र सिंघल, कपिल गर्ग, अजय मंगल, आशीष जैन, अनुग्रह अवस्थी, राजीव खंडेलवाल, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
संदेश सेवार्थ ट्रस्ट ने कराया 45 यूनिट रक्तदान
आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को संदेश सेवार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 45 यूनिट रक्त जुटाया गया है। यह रक्त थैलेसीमिया से बीमार बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान राजू शुक्ला, पूनम जैन, भावना शर्मा, नीतू अग्रवाल, ममता सिंघल, प्रियंका अग्रवाल, ज्योति आचार्या और मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
शिविर में 54 यूनिट किया गया रक्तदान
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एसएन मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 54 यूनिट रक्तदान किया गया। उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डायट अनिरुद्ध यादव ने कहा कि एक यूनिट खून तीन लोगों की जान बचाने में सहायक होता है। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता डॉ. मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और अन्य रक्तदानियों ने रक्तदान किया। डॉ. सौम्या चाहर और डॉ. विनय गोयल ने प्राथमिक चिकित्सा के महत्व, सावधानियां और रक्तदान के लाभ बताए। इस मौके पर प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, यशवीर सिंह, हिमांशु सिंह, कल्पना सिन्हा, रचना यादव, रंजना पांडे, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
जीवन किरण संस्था का शिविर