फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh: मथुरा में पुलिस प्रशासन अलर्ट, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर फोर्स तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

Tue, 08 Dec 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  •  किसानों के भारत बंद के एलान पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
  • मथुरा-वृंदावन के चौराहे-तिराहों पर भी जवान रखेंगे नजर
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के एलान को देखते हुए मथुरा जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी पीएसी के साथ सात थानों का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। दिल्ली हाईवे पर भी एक प्लाटून पीएसी के जवान पुलिस के साथ तैनात किए गए हैं। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख चौराहे और तिराहे पर भी पीएसी-पुलिस के जवानों की नजर रहेगी। 

विज्ञापन

 
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। किसान संयुक्त मोर्चा के आठ दिसंबर को भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने रविवार की देर रात अधीनस्थों के संग बैठकर रणनीति बनाई। सोमवार को अमलीजामा पहना दिया गया।


शहर में बड़े वाहन पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम होता है तो तत्काल वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। पुलिस ने इस रणनीति के तहत पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस और पीएसी को मुस्तैद किया है। शहर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमणशील रहेंगे अफसर, देंगे जानकारी

किसान आंदोलन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में एसपी देहात श्रीशचंद, शहर में एसपी सिटी उदयशंकर सिंह के अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एसपी सुरक्षा और एसपी क्राइम राधेश्याम राय रहेंगे। एसएसपी ने सभी अफसरों को पूरी तरह मुस्तैद रहते हुए पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। 

रिजर्व में रखी गई क्यूआरटी

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी जनपद में भ्रमण कर निगाह बनाए रहेंगे। क्यूआरटी एसएसपी के साथ ही रहेगी। दो क्यूआरटी पुलिस लाइन में रिजर्व में रखी गई है। जैसे ही कोई सूचना आई तो तत्काल क्यूआरटी को रवाना किया जाएगा। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग के अफसरों की किसान संगठनों की हरकतों पर निगाह रहेगी। 

अग्निशमन की गाड़ियां की तैयार

अग्निशमन विभाग को भी सजग और सतर्क किया गया है। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने अग्निशमन की गाड़ियों को सोमवार को दुरुस्त करके तैयार कर लिया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। हर हाल में जनपद में शांति बनाए रखी जाएगी। शांति व्यवस्था से कोई भी खिलवाड़ करते पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें