फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा बेअसर, सतर्क रहे अफसर

विज्ञापन
29एमएनपी-06-शहर के बजाजा बाजार में खुली दुकानें - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएए और एनआरसी के विरोध में कुछ संगठनों ने बुधवार को भारतबंद का आह्वान किया था, लेकिन जिले में बंद बेअसर रहा। जिलेभर में स्थिति सामान्य रही और बाजार रोज की तरह खुले। हालांकि पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट रहा। जिले में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहीं। एसपी सहित आला अधिकारी गश्त करते रहे। वहीं करहल में मुस्लिम समाज के लोगों ने छुटपुट दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार पांडेय ने शहर में गश्त की। इसके बाद खानकाह ए रशीदिया में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इसके अलावा एसपी ने मैनपुरी रेलवे स्टेशन और भोगांव सहित अन्य कस्बों में निरीक्षण करके कानून व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा शहर में एसडीएम रजनीकांत और सीओ सिटी अभयनरायन राय के अलावा संबंधित क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट अलर्ट रहे। प्रशासन की सबसे ज्यादा नजर करहल और भोगांव कस्बों पर रही। करहल में एडीएम बी राम और एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। करहल कस्बे में मुस्लिम समाज के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। हालांकि प्रशासन का दावा है कि बाजार पूरी तरह खुला रहा। इसके अलावा किशनी, आलीपुर खेड़ा, भोगांव, कुरावली, ज्योंती, औंछा, कुसमरा आदि कस्बों में बाजार पूरी तरह से खुला रहा। यहां बाजार रोज की तरह खुले।
अतिक्रमण हटवाया
गश्त पर निकले सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बाजार से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की। दुकानदारों को निर्देश दिए वह निर्धारित दायरे में रहकर व्यापार करें। अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चालान भी किए गए। खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें