फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भक्तांबर स्त्रोत दीप आराधना की गई

Mon, 29 Apr 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तांबर स्त्रोत दीप आराधना की गई
विज्ञापन




मैनपुरी। करहल रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन पाठशाला के साथ ही श्री भक्तांबर स्तोत्र दीप आराधना का आयोजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन


साप्ताहिक जैन पाठशाला का आयोजन शिक्षिका निशंका जैन के सानिध्य में हुआ। स्तुति जैन ने बच्चों को उपहार वितरण किया। पाठशाला के सफल संचालन और बच्चों को संस्कारवान, ज्ञानवान बनाने के लिए शिक्षिका के अद्भुत प्रयास की सराहना की गई। पंडित कमल कुमार जैन के सानिध्य में सर्वप्रथम सभी वेदियों पर विराजमान श्रीजी की आरती की गई। भगवान आदिनाथ की स्तुति, मंगलगान के साथ भक्तांबर के माडना पर आयोजक मोहित जैन प्रगति जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 48 काव्यों पर दीप अर्पित कर विश्व शांति की मंगल कामना करने का सौभाग्य रेखा जैन, निशंका जैन, स्तुति जैन, अंकिता जैन, वर्षा जैन, आशी जैन, यामिनी जैन को मिला। आयोजन में अनंत कुमार जैन, राहुल जैन, विशाल जैन जौली, आदेश जैन, तरुण जैन, शैलेश मोदी, राजीव जैन, संजीव जैन, कविता जैन, शिखा जैन, विजयलक्ष्मी, शालू जैन, अनंत कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें