फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: मुलायम के गढ़ में बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी, मांगे वोट

Mon, 29 Apr 2024 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले।  इस दौरान वह कुछ अलग अंदाज में नजर आए। उनके साथ गाड़ियों का शोर नहीं था, इसके विपरीत वो बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार करते नजर आए। 

 
विज्ञापन
बैलगाड़ी से चुनाव प्रचार के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। कोई निजी तौर पर जनता से जाकर मिल रहा है, तो कोई सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए लोगों से जुड़ रहा है। इसी बीच मैनपुरी से भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह ने प्रचार का एक नया तरीका अपनाया।  कैबिनेट मंत्री  बैलगाड़ी पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे।
विज्ञापन


 मैनपुरी में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह बैलगाड़ी पर चुनाव प्रचार करते नजर आए। वे जसवंतनगर के चौबिया कस्बे में वोट मांग रहे थे। जसवंतनगर सपा का गढ़ माना जाता है। यहां से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं और यहां से सपा को लोकसभा चुनाव में बड़ी लीड मिलती है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का ही एक हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें