फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: आगरा में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई, पांच स्थानों पर लगेगी विशेष ड्यूटी

Sat, 06 Nov 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाई दूज पर जिले में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पांच स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स रहेगी। जाम की सूचना पर एक विशेष दल पहुंचेगा। अन्य चौराहों पर भी यातायात पुलिस की ड्यूटी रहेगी। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन

 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
भाई दूज पर शहर से बाहर जाने वालों की भी भीड़ रेलवे और बस स्टैंड पर रहती है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, उसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रामबाग, आईएसबीटी, सिकंदरा, बोदला और भगवान टाकीज पर सुबह सात बजे से ही यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जोकि रात दस बजे तक ड्यूटी करेंगे। किसी मार्ग पर जाम लगता है तो विशेष दल पहुंचेगा। वो जाम खुलवाने में मदद करेगा। इसमें एक टीआई, दो हेड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। कंट्रोल रूम पर भी जाम की सूचना दी जा सकती है। प्रभारी एसपी ट्रैफिक  सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त फोर्स लगाई है।
 

विज्ञापन

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें
प्रभारी एसपी ट्रैफिक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। निर्धारित गति सीमा का पालन करें। अपनी लेन में ही चलें। अगर, लेन बदलनी है तो साइड मिरर (शीशे) में देख लें कि पीछे कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। ओवरटेक करते समय भी अन्य वाहन को देख लें, जिससे वाहन टकराए नहीं। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। रात के समय सफर करते समय ज्यादा सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करें। गलत दिशा में चलने से बचें। दुर्घटना से देर भली है।

पिछले साल 890 हादसों में 500 की गई जान
यातायात पुलिस मिले आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में 890 वाहन दुर्घटनाएं सामने आईं। इनमें तकरीबन 500 लोगों की मौत हुई, जबकि 650 लोग घायल हो गए। हाईवे, एमजी रोड, फतेहाबाद मार्ग, अलीगढ़ हाईवे, ग्वालियर हाईवे, यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस वे, इनर रिंग रोड आदि शामिल हैं।

भाई दूज: पांच दिवसीय दीपोत्सव का अंतिम आज, भाई का टीका कर लंबी उम्र की कामना करेंगी बहनें, शोभन  योग में होगा टीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें