Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस बार दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव छह दिन का है। इस वजह से भाई दूज की तिथि भी बदल गई है। 14 नवंबर को जहां गोवर्धन पूजा है, वहीं भाई दूज 15 नवंबर को मनाई जाएगी।
मथुरा विश्राम घाट पर 15 नवंबर यानि यम द्वितीया (भैया दूज) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यम की फांस से मुक्ति के लिए भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद भाई-बहन के नाम से प्रसिद्ध एक मात्र यमुना-धर्मराज मंदिर में पूजन-अर्चन कर मनोकामना मांगेंगे। बहनें भाइयों के टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी।