फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्मयोग की शिक्षा देती है भागवत

Sun, 19 May 2024 09:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रीमद् भागवत कथा ग्राम पथरेकी में रविवार को भागवत कथा श्रवण को बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। भागवत कथा में कर्मयोग का महत्व बताया गया। वहीं मोक्ष के लिए ईश्वर की भक्ति को आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य प्रमोद कुमार शास्त्री ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि बालक ध्रुव ने पांच वर्ष की आयु में भगवान को उनकी भक्ति करके प्राप्त कर लिया। कहा कि मानव को मोक्ष के लिए ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। ईश्वर धन, बल, यश से नहीं भक्ति से प्राप्त होते हैं। भागवत कथा हमें कर्मयोग की शिक्षा देती है। कर्म से अपने भाग्य को भी बदला जा सकता है। कर्म के अनुसार ही ईश्वर फल देता है। इसलिए सद्कर्म करें। गीतकार मुन्ना लाल मतवाला ने भजनों की प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तजन झूमते रहे। इस दौरान दिनेश वर्मा, देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश राजपूत, कुलदीप सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें