अकोला। थोक उधर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा व्यास भगवान दास शास्त्री ने कलियुग में भगवान के नाम जप का महत्त्व समझाया। उन्होंने रामचरित मानस के उद्धरण कलियुग केवल नाम अधारा, सुमिर सुमिर नर उतरहिं पारा के माध्यम से मनुष्यों को प्रतिदिन नाम जाप करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
कथा में सूर्यवंश में भगवान राम के जन्म और उनके चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि मनुष्यों का उद्धार केवल भगवान के नाम जाप से ही संभव है। इसके उपरांत चंद्र वंश में भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। कृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव की कथा को विस्तारपूर्वक समझाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस मौके पर परीक्षित हरिख्याल सिंह, लौंग, क्षेत्रपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, अनेकपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, वंदना चाहर, सुमन और वीनेश चाहर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।