फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी नहीं शैतान: देवर का प्राइवेट पार्ट काटा और फिर...शादी से एक महीने पहले, इसलिए तबाह कर दी उसकी जिंदगी

Tue, 21 Oct 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। वो देवर की अपनी बहन से शादी कराना चाहती थी। मना करने पर उसने ये खौफनाक कदम उठाया। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में एक भाभी ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया गया है कि भाभी ने देवर को बहाने से कमरे में बुलाया, इसके बाद ये हरकत कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में देवर को एसएन आगरा पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

गांव खेडी अडू निवासी कंचन सिंह के छह पुत्रों में पांचवां योगेश कुमार हल्द्वानी अल्ट्राटेक सीमेंट में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर है। दिवाली पर रविवार को वह घर आया था। सोमवार को परिवारीजनों के साथ दिवाली की पूजा करके बाहर सो रहा था।  योगेश की भाभी अर्चना अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब दो बजे अर्चना ने योगेश को कमरे में बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली की रात कासगंज में खूनी संघर्ष...एक युवक की मौत, कई लोग घायल; पुलिस से भी हुई नोकझोंक


 

लहूलुहान हुआ योगेश चीखा चिल्लाया तो परिवार के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल योगेश को उपचार के लिए आगरा एसएन में ले जाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सुबह के समय अर्चना का पति भी गांव पहुंच गया। पति राज बहादुर अर्चना को जिला एटा स्थित उसके मायके ले गया। सूचना पर पहुची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन करने के बाद जांच शुरू कर दी है।  


 
विज्ञापन

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म
प्राइवेट पार्ट काटने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है। अर्चना देवर योगेश की शादी अपनी छोटी बहन से करवाना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों ने योगेश की शादी मैनपुरी से तय कर दी। योगेश की शादी नवंबर माह में होने वाली थी, इसी बीच अर्चना ने इस घटना को अंजाम दे दिया। चर्चा यह भी है कि अर्चना के योगेश से अंतरंग संबध होने के कारण वो उसकी शादी से खुश नहीं थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें