फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाभी और ननद को पीटकर किया घायल

Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गिहार कालोनी में आरोपियों ने महिला और ननद को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता चांदनी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को रंजिश के चलते कालोनी निवासी आरोपियों ने गाली गलौज की। जब उसने मना किया तो उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई ननद निक्की को भी पीटा। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत गांव अहिरवा निवासी पूजा देवी ने की। पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात को वह घर पर थीं। तभी पशु बांधने के विवाद को लेकर सास ससुर व अन्य ससुरालीजन ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। एक अन्य मामले में द्धारिकापुर निवासी शारदा देवी ने शिकायत दी। बताया कि बुधवार की सुबह वह घर में खाना बना रही थीं। तभी पति शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। रोकने पर पीटने लगा जब पुत्री रोशनी बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने बुधवार को प्राप्त उक्त सभी शिकायतों पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें