खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एनर्जी ड्रिंक्स और डिब्बा बंद जूस पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। इसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग को इन उत्पादों के सैंपल लेने और प्राप्त उत्पादों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एफडीए की टीम ने छलेसर स्थित बेस्ट प्राइज पर छापामार कार्रवाई कर जामुन और आम रस के सैंपल लिए हैं और करीब 1603 पैकिट सीज किए गए हैं।
अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव के बताया कि एफएसएसएआई ने हेक्टर बेवररेज गुडगांवा, मोन्सटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स पुष्पम फूड और एक्याएरोमा बेवरेज के एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। इसके चलते टीम ने दोपहर बेस्ट प्राइज पर कार्रवाई की। यहां बड़ी मात्रा में एनर्जी ड्रिंक्स के पैकेट पाए गए। उन्होंने बताया यहां प्राप्त आम और जामुन के जूस के एक-एक सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ लैब में भेजा जा रहा है। मौके पर दोनों ही उत्पादों के करीब 1603 पैकिटों को सीज किया गया है। जब तक नमूनों के परीक्षण के परिणाम नहीं आएगा तब तक इन्हें बेचने पर पाबंदी रहेगी। उन्होेंने बताया कि जिले में इन उत्पादों के खिलाफ छापामार कार्रवाई और सैंपल लेने की कार्रवाई जा रहेगी। टीम में कमलेश, चरन सिंह शामिल रहे।