कासगंज। समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अवशेष 546 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने के लिए डीएम ने आगामी 16 जनवरी एवं 18 फरवरी की तिथियां निर्धारित की हैं।
बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पोर्टल पर करने होंगे। आवेदक के परिवार की आय रुपये 2 लाख रुपये वार्षिक से कम होनी चाहिए। पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर के लिए 21 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।आनॅलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट द्वारा विभागीय वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद