आगरा। प्रथम भारत कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपिशनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा रविवार को व्यक्तिगत व टीम स्पर्धा में खेलेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के अध्यक्ष डाॅ. एमसी शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता का 18 जनवरी को अंतिम दिन है। आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे में यूपी की ओर से प्रतिभाग करेंगे।