फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर- कोरोना के खौफ ने अपने भी बनाए बेगाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण में अपने भी बेगाने हो गए हैं। संक्रमित की मौत पर पैसा देकर शव को कांधा देने की व्यवस्था तो बनाई जा रही थी। अब मृतक को मुखाग्नि की रस्म भी दूसरों से अदा कराई जा रही है। बुधवार को कछला गंगाघाट पर सुबह एक कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार 1-1 हजार रुपये लेकर दो लोगों के द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व एक महिला की मौत पर परिजनों ने एक समाजसेवी संस्था से अंतिम संस्कार कराने के लिए मदद मांगी थी। तब संस्था के लोगों ने प्रेरित कर परिजनों के हाथों ही अंतिम संस्कार करवा दिया था। बुधवार को जिला अस्पताल में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई तो परिजनों ने समाजसेवी संस्था से मदद मांगी। मदद मांगने वाले ने कहा कि परिवार के लोग अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते। कोई अन्य व्यक्ति यह कार्य कर दे वह पैसा दे देंगे। संस्था ने मदद करते हुए दो लोगों को अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया। दोनों ने 1-1 हजार रुपये मांगे। शव को एंबुलेेंस से कछलाघाट पहुंचाया गया और अंतिम संस्कार करने वाले दोनों युवक लकड़ी एक वाहन के माध्यम से लेकर पहुंचे। संस्था ने दोनों युवकों को पीपीई किट उपलब्ध कराई। किट पहनकर युवकों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें