फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खड़े पेड़ों के बंटवारे को लेकर हिंसक झड़प, आठ लोग घायल; पुलिस ने शांतिभंग में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। लाइनपार स्थित गांव नगला छैंकुर में पेड़ों के बंटवारे को लेकर दो पक्ष में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घटना में किसी भी पक्ष ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है। मामले ने पुलिस ने दो लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला छैंकुर निवासी राजेन्द्र सिंह व मातादीन बघेल के खेतों के बीच में पेड़ खड़े हुए हैं। इन पेड़ों के बंटवारे को लेकर मंगलवार सायं दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। यह विवाद रात्रि आठ बजे करीब करीब एक बार फिर शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये और लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष से गांव में भगदड़ मच गई। झगड़े में एक पक्ष से राजेंद्र, डौली, नीरज, ललिता, अमित एवं सुनीता घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष से मातादीन, मोनू, सोनू एवं रवि बघेल घायल हो गए। मौके पर पहुंची ने सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्र पर डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। इस बीच पुलिस ने रवि बघेल एवं राजेंद्र सिंह को हिरासत में लिया है, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने बुधवार सुबह तक थाने में तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग में चालान किया है। थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। दो लोगों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें