फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 के पार

Sun, 08 Feb 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 90 के पार हो गई है। इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है। होली 4 मार्च को है। ट्रेनों में 8 मार्च तक सीटें बुक हैं। कमोवेश यही स्थिति लंबी दूरी की ट्रेनों की है।
विज्ञापन


ज्यादातर ट्रेनों में एसी द्वितीय, तृतीय और स्लीपर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट लंबी है। दायरा ऐसे ही बढ़ा तो होली से पहले ही ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन सकती है। पंजाब मेल में 7 फरवरी से 9 मार्च तक सीट बुक है, वेटिंग लंबी है।
इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, महाकाैशल एक्सप्रेस, आगरा कैंटोनमेंट-होशियारपुर एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी, नई दिल्ली-शताब्दी, भोपाल वंदे भारत, खजुराहो वंदे भारत, कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन


आगरा से लगभग 300 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। आगरा कैंट से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों ने होली से पहले ही सीट बुक करा रखी है। इस वजह से वेटिंग लिस्ट लंबी है।होली पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें