फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों का हमला, पर्यटकों में मची भगदड़, तस्वीरों में देखें भय का मंजर

Tue, 07 Mar 2023 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मधुमक्खियों ने करीब कई पर्यटकों को डंक मार दिए। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई।  इन लोगों में  छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बेटे को बचाती महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
होली पर ताजमहल का दीदार करने आए सैलानियों को उस समय तेज दौड़ लगानी पड़ी, जब पूर्वी गेट पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मामला मंगलवार दोपहर का है। पूर्वी गेट पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड के हमले से घबराए सैलानियों ने डंक से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ लगा दी। कई लोग दुकानों में छिप गए। किसी ने बैग से अपने सिर को ढंका तो कोई इस हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ा। मधुमक्खियों से बचने के लिए धूपबत्ती तक जला ली गई। करीब 15 मिनट बाद माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन

2 of 5
मधुमक्खियों के हमले से बेटे को बचाती महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मधुमक्खियों के हमले से ताजमहल के पूर्वी गेट पर मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

3 of 5
सिर पर बैग रखकर खुद को बचाता पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
किसी ने बैग से अपने सिर को ढ़का तो कोई इस हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़ा। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से लोग खौफ में आ गए।

4 of 5
मधुमक्खियों के हमले के दौरान पर्यटकों में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मधुमक्खियों के झुंड ने ये हमला शाम के समय किया। पर्यटकों के पीछे मधुमक्खियां पड़ीं, तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुमक्खियों के हमले के दौरान पर्यटकों में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
कई पर्यटक आसपास की दुकानों में घुस गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए धूपबत्ती तक जला ली। करीब 15 मिनट बाद माहौल शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें