फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बीएड की छात्रा की मौत

Mon, 28 Oct 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी एक युवती सोमवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए कुरावली जा रही थी। गैलानाथ के पुल के पास कार ने उसको टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी कुरावली से उसको रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके से चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी जुगल किशोर की पुत्री गौरी (21) बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। सोमवार की सुबह लगभग छह बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए कुरावली जा रही थी। मैनपुरी कुरावली मार्ग पर जब वह गैलानाथ पुल के पास पहुंची। तभी पीछे से आई कार ने छात्रा को रौंद दिया। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।

छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। परिजन में चीख पुकार मच गई। गौरी दो भाइयों में इकलौती बहिन थी। परिजन का रो रोकर होकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें