फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 30 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को जिले के 14 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयेाजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगी जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा में लगे मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, नकलविहीन आयोजित कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। परीक्षाकेंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान मोबाइल, डिजिटल कैमरा आदि किसी भी दशा में नहीं पहुंचना चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट पर सघन तलाशी होने के पश्चात ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में अंदर प्रवेश करेंगे। परीक्षा के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और सात केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, मजिस्ट्रेट, संबंधित केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
ये कॉलेज बने परीक्षा केंद्र
सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, कु. रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इ.का., कुं.आरसी महिला महाविद्यालय कचहरी रोड, दयानंद इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री एकरसानन्द आदर्श इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, जैन इंटर कॉलेज करहल, नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें