फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साइकिल यात्रियों का जत्था वैष्णों देवी यात्रा को हुआ रवाना

विज्ञापन
े23एमएनपी-24-शीतला देवी मंदिर से साइकिल यात्रियों को रवाना करते वैष्णो माता के भक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को 13 साइकिल यात्रियों का जत्था वैष्णोदेवी की यात्रा पर रवाना हो गया। साइकिल यात्रियों का यह जत्था वैष्णोदेवी व शिवखोड़ी बाबा के दर्शन कर वापस आएगा। यात्रियों को श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने जय माता दी के पट्टिका पहनाकर और मिठाई खिलाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम चार बजे ग्राम ललूपुर से 13 साइकिल यात्रियों का जत्था वैष्णोदेवी यात्रा पर रवाना हुआ। साइकिल यात्रियों ने ललूपुर में ब्रह्मदेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर शीतला माता मंदिर मैनपुरी पहुंचे। शीतला माता मंदिर पर श्री अमरनाथ सेवामंडल के जिलाध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ सभी यात्रियों को जय माता दी के पट्टिका पहनाकर व मिठाई खिलाकर भेंट प्रदान कर यात्रियों को रवाना किया।
साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे 57 वर्षीय अनोखेलाल राजपूत ने बताया कि उनकी यह साइकिल से 21 वीं यात्रा है। वह सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बाबा शिवखोड़ी के दर्शन करने के बाद वापस आएंगे। उनके साथ यात्रा पर जाने वाले साइकिल यात्रियों में राजीव कुमार, जयवीर सिंह, रवि, अमन कुमार, जितिन कुमार, वीरेश कुमार, नंदकिशोर, अवनीश कुमार, अशोक कुमार, शिवम, सतीश व राजवीर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री अमरनाथ सेवामंडल के संरक्षक डॉ. सीपी तिवारी, राम गोपाल दीक्षित, उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, सचिव शिवनंदन, प्रबंधक मुकेश यादव, सुबोध कुमार पाठक, शिवम पाठक एडवोकेट, मोहित तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें