फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकचौबंद व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम सीपी सिंह, एसपी रोहन प्रमोद ब? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार को जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा चाक चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए तैनात किए गए अफसर निगरानी बनाए रहे। जिसको जो विद्यालय सौंपे गए थे संबंधित अफसर वहां निरीक्षण करते रहे। पहली पाली की परीक्षा में 154 और दूसरी पाली की परीक्षा में 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम सीपी सिंह, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में बीएवी इंटर कॉलेज, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, सुमंत कुमार इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेज, कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय, एमजी डिग्री कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक हुई। कुल 1919 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 1765 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 154 गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक हुई। इस परीक्षा में भी 1919 परीक्षार्थियों में से कुल 1767 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
152 गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़ी व्यवस्थाएं रहीं। एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी, तहसीलदार अजय कुमार, बीएड प्रवेश परीक्षा के जिला कॉर्डिनेटर बीके तोमर, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए राजीव कुमार सहित अन्य अफसर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखते रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसीबल के जवान तैनात किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बीएड प्रवेश परीक्षा शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। कुल 1919 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उनमें से पहली पाली में 154 और दूसरी पाली में 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएड प्रवेश परीक्षा के दो प्रश्र पत्र होते हैं, इसलिए दो पाली में परीक्षा कराई गई। - डॉ. बीके तोमर, जिला संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें